नयी दिल्ली, 06 फरवरी, आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि चुनाव में शराब और पैसे को रोकने के लिए पार्टी ने पिछली बार की तरह इस बार भी 272 वार्डों में 272 टीमों का गठन किया है जो कैमरे और मोबाइल फोन से शराब या अन्य सामान बांटने का स्टिंग करेगी। श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने चुनाव के अंतिम समय में अपना आखिरी राजनीतिक हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। सूचना मिली है कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा मतदाताओं को शराब और पैसे बांट रही है। इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पार्टी ने पिछली बार की तरह इस बार भी 272 वार्डों में 272 टीमों का गठन किया है। यह टीमें कैमरे और मोबाइल फोन से शराब या अन्य सामान बांटने पर स्टिंग करेगी। इसके लिए पार्टी ने कहीं पर भी शराब या अन्य सामान बांटने की सूचना देने के लिए वाट्सएप नंबर ‘9355015501’ जारी किया है।
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
सभी 272 वार्डों में शराब, पैसा बांटने वालों का स्टिंग करेगी आप
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें