बेगूसराय : कदाचार मुक्त ही सही शिक्षा का विकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

बेगूसराय : कदाचार मुक्त ही सही शिक्षा का विकल्प

inter-exam-begusarai
बेगुसराय (आर्यावर्त संवादाता), बेगुसराय।बेगूसराय जिला के कुल 29 परीक्षा केंद्रों में इंटरमीडिएट की परीक्षा विगत 4 दिनों से चल रही है जिला प्रशासन की मुस्तैदी और अच्छी व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से।जिला मुख्यालय से लेकर सभी अनुमंडल मुख्यालय में भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है।बच्चों का नियत समय पर जाना और बेखौफ होकर परीक्षा देना यह जिला प्रशासन की व्यवस्था को दर्शाता है। जिला मुख्यालय से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित बीपी इंटर स्कूल में भी इंटर का परीक्षा का केंद्र है।बीपी इंटर स्कूल कदाचार मुक्त परीक्षा लेने के लिये मशहूर है,अपनी इस गरिमा को बरकरार रखते हुए बीपी इंटर स्कूल इस बार भी कदाचार मुक्त परीक्षा ले रहा है। हालांकि प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण तकरीबन सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा ही लिया जा रहा है जो बच्चों की भविष्य के लिए काफी अच्छा  है।इससे बिहार के शिक्षा व्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की उम्मीद दिखती नज़र आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: