नयी दिल्ली, 03 फरवरी , सरकार ने आज कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने अपने परिसरों में हिंसा को लेकर सरकार को कोई रिपोर्ट नहीं भेजी है और न.न ही इस बारे में किसी तरह की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यहां लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राजधानी स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने केन्द्र सरकार को इस बारे में रिपोर्ट दी है और हिंसा की घटना की उच्च अधिकार प्राप्त समिति के गठन का अनुरोध किया है। चूंकि मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा है इसलिए इसे उपयुक्त कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। श्री पोखरियाल ने कहा कि चूंकि केन्द्रीय विश्वविद्यालय सांविधिक स्वायत्त संगठन हैं और सभी प्रशासनिक एवं शैक्षणिक निर्णय उसके सांविधिक निकायों जैसे कार्यकारी परिषद, शैक्षिक परिषद और कोर्ट आदि के अनुमोदन से लिये जाते हैं। अत: विश्वविद्यालय ऐसी घटनाओं से निपटने में सक्षम है।
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020
एएमयू, इलाहाबाद विवि ने सरकार को हिंसा पर कोई रिपोर्ट नहीं भेजी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें