कांग्रेस के कारण ही भारत अमेरिका संबंध बाधित हुए : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

कांग्रेस के कारण ही भारत अमेरिका संबंध बाधित हुए : भाजपा

congress-damage-indo-usa-relation-bjp-patra
नयी दिल्ली, 22 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों को खारिज करते हुए आज कहा कि कांग्रेस के कारण ही भारत अमेरिका संबंधों की प्रगति बाधित हुई थी। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री ट्रंप की यात्रा भारत एवं अमेरिका के संबंधों में एक यादगार क्षण होगा लेकिन कांग्रेस को अपना भाग्य डूबता देख कर चिंता हो रही है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वह देश की उपलब्धियों पर गर्व करे। उन्होंने सवाल किया आखिर वह अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा से परेशान क्यों है जबकि भारत का कद विश्व में लगातार बढ़ रहा है। इस विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के नेताओं के बीच मुलाकात की सराहना होनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं: