नयी दिल्ली, 12 फरवरी, अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था। इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के कल मंगलवार को घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं बाकी आठ सीटें भाजपा की झोली में गईं।
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020
केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें