'क्वीन ऑफ कैबरे' आरती दास का निधन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

'क्वीन ऑफ कैबरे' आरती दास का निधन

queen-of-cabaret-aarti-das-passes-away
कोलकाता, छह फरवरी, ‘मिस शेफाली’ के नाम से मशहूर जानी मानी नृत्यांगना एवं अदाकारा आरती दास का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष की थी। उनका निधन पश्चिम बंगाल में 24 परागना जिला के सोदेपुर स्थित उनके घर पर हुआ। 'क्वीन ऑफ कैबरे' 60-70 के दशक में अपने नृत्य के लिए खासी मशहूर थी। उनकी भतीजी एल्वीन शेफाली ने  कहा, ‘‘ उनका गुरुवार सुबह छह बजे निधन हो गया। उनके सीने में दर्द था और बेचैनी हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हुआ।’’  सूत्रों ने बताया कि आरती को पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी समस्याएं थी। मशहूर निर्दशक सत्यजीत रे के साथ उन्होंने उनकी ‘प्रतिद्वंदी’ और ‘सीमाबद्ध’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: