नयी दिल्ली, 06 फरवरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुये गुरुवार को भरोसा दिलाया कि इससे देश के किसी भी अल्पसंख्यक नागरिका का कोई नुकसान नहीं होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में तीन दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुये श्री मोदी ने कांग्रेस और उसके शासनकाल पर जोरदार हमला किया। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल को 1947 में देश के बँटवारे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुये कहा “किसी को प्रधानमंत्री बनना था इसलिए हिंदुस्तान के ऊपर एक लकीर खींची गयी और देश का बँटवारा कर दिया गया।” उनका इशारा पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तरफ था। प्रधानमंत्री ने करीब 100 मिनट के अपने जवाब में ज्यादातर समय सीएए के बारे में बात की। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि इस कानून से हिंदुस्तान के किसी भी नागरिक पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा “भारत के अल्पसंख्यकों को इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।” श्री मोदी ने कांग्रेस तथा विपक्ष पर इस कानून को लेकर काल्पनिक भय पैदा करने और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि भारत के मुसलमानों को गुमराह करने के लिए पाकिस्तान ने हर खेल खेला। अब उसकी बात नहीं बढ़ पा रही तो लोगों ने जिनको सत्ता के सिंहासन से घर भेज दिया वे उसी की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने 1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा “कांग्रेस को 1984 के सिख दंगे याद हैं? क्या वे अल्पसंख्यक नहीं थे। दंगे भड़काने के आरोपियों को मुख्यमंत्री बना देते हैं। विधवाओं को न्याय के लिए तीन-तीन दशक तक इंतजार करना पड़ा। क्या वे अल्पसंख्यक नहीं हैं। क्या अल्पसंख्यक के लिए दो-दो तराजू होंगे?”
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
सीएए से किसी का नुकसान नहीं : मोदी
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें