जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) मानगो डिमना चौक स्थित गुरुवार को मध्य विद्यालय डिमना के स्कूली बच्चों को डालसा द्वारा कानून के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान डालसा सचिव नितीश नीलेश सांगा के निर्देश पर आजाद नगर थाना लीगल ऐड क्लीनिक के पीएलवी दिलीप कुमार एवं एमजीएम अस्पताल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के पीएलवी नागेन्द्र कुमार ने विभिन्न तरह के कानून से सभी बच्चों को रु व रु कराया । दोनों पीएलवी ने स्कूली बच्चों को जानकारी देते हुए मौलिक कर्तव्य ,ह्यूमन ट्रिफ्किंग , बाल विवाह , बाल श्रम , समस्या से निबटने के लिए आवश्यक हेल्पलाइन नम्बर तथा डालसा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । साथ ही बच्चों को अपने आस पड़ोस में किसी भी तरह के समस्या उत्पन्न होने पर इसकी जानकारी शीघ्र डालसा कार्यालय एवं स्थानीय लीगल ऐड क्लीनिक में देने की बात कही ताकि समस्या का निदान सुगमता पूर्वक किया जा सके । मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य एमलेन टोपनो सहित काफी संख्या में शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद थे ।
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020
जमशेदपुर : कानून से रु व रु हुए डिमना मध्य विद्यालय के बच्चे
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें