क्षेत्र के समग्र विकास हेतु हम पूरी निष्ठा से कार्य करंेगे विधायक
विदिशाः- विदिशा विधायक शशांक भार्गव आज ग्राम मूंडरा हरिसिंह पहुॅचे ग्रामवासियों से उन्हांेने ग्राम की मूलभूत सुविधाये एवंज न समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्हांेने जनशिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुये कहा, कि म.प्र. की कमलनाथ सरकार ग्राम विकास एवं किसानों के हित में लगतार कार्य कर रहीं है। आने वाले दिनों में क्षेत्र के समग्र विकास में अनेक कार्य एवं योजनाये प्रारंभ की जायेगी। ग्राम मूडरा हरिसिंह वासियों को विधायक भार्गव ने 2.00 लाख रूपये बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हेतु विधायक निधी से स्वीकृत किये जाने की घोषणा की शीघ्र ही उक्त कार्य हेतु राशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दी जायेगी एवं स्वयं की ओर से 25 हजार की नगद राशि हरिजन बस्ती मूडरा हरिसिंह मंदिर के टीनशेड के निर्माण कार्य हेतु देने का आश्वासन दिया, साथ ही ग्राम में स्थित विद्युत की अस्त व्यस्त एवं क्षतिग्रस्त विद्युत लाईन को 15 दिन के भीतर मरम्मत कराये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत में विधायक प्रतिनिधी मनोज कपूर, विधायक प्रतिनिधी अनुज लोधी एवं देवेन्द्रसिंह दांगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत पीतलिया जी एवं सेक्टर अध्यक्ष सोनू राजपूत, गोपी पटेल कुशवाह, खुमानंिसह राजपूत, नहारसिंह राजपूत, हल्के भैया, राजाराम अहिरवार, कमलसिंह राजपूूत आदि अनेंक प्रमुख लोग उपस्थित रहे साथ ही कांग्रेस नेता सोनू राजपूत ने ग्राम मूडरा हरिसिंह की जन शिकायतों एवं जन समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक शशांक भार्गव के प्रयासों के प्रति हृदय से उनका आभार व्यक्त किया।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 12 को
कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक 12 फरवरी को आहूत की गई है उक्त बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी। उक्त बैठक में समस्त अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएलआर को समुचित जानकारियों सहित उपस्थित होने के निर्देश प्रसारित किए गए है।
रोग निदान शिविर 29 को
लकवाग्रस्त मरीजों एवं उनके पारिवारिकजनों के लिए निःशुल्क जागरूकता एवं रोग निदान शिविर 29 फरवरी को आयोजित किया गया है। यह शिविर सिटी हास्पिटल परिसर में प्रातः दस बजे से शुरू होगा। शिविर में शामिल होने के लिए निःशुल्क पंजीयन हेतु 7089189189 पर दर्ज कराया जा सकता है। हम साथ है एक अनोखी निःशुल्क हेल्पलाइन जो लकवा मरीजों के परिवारजनों को मरीजों से संबंधित सभी आयामों की जानकारी देती है जो आपको सही तरीके से इलाज करने व करवाने में मदद करेगी। विदिशा में आयोजित होने वाले रोग निदान शिविर में जिन बीमारियों की फिजियोथैरेपी व परामर्श दिया जाएगा उनमें लकवा, मुंह का टेढ़ा होना, चेहरे का लकवा, पैराप्लिजिया व क्वाड्री प्लिजिया, मांसपेशियों में कमजोरी आना, अचानक पूरे शरीर का काम ना कर पाना, बैलेंस प्रोब्लम, चलने में लचक आना, सेरेब्रल पाल्सी, रिस्ट ड्रोप व फुट ड्रोप, पार्किन्सन बीमारी, नसों का दर्द इत्यादि शामिल है। शिविर में मरीजों के लिए निःशुल्क भर्ती होने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा
राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार इस वर्ष कक्षा पांचवी एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा में बच्चों का डिटेंशन भी किया जाएगा। वार्षिक परीक्षा के पहले बच्चों की प्री वार्षिक परीक्षा लेने के संबंध में सभी जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्री वार्षिक परीक्षा माह फरवरी 2020 के प्रथम सप्ताह में शाला स्तर पर ही आयोजित की जाएगी। कक्षा पांचवी एवं आठवीं के लिए प्री वार्षिक परीक्षा समस्त विषयों की आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए मुख्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा तैयार कराए जाएंगे तथा शेष अन्य अल्पभाषा, संगीत विषय के अतिरिक्त अंग्रेजी माध्यम एवं मराठी माध्यम के प्रश्न पत्र शाला स्तर से ब्लूप्रिंट अनुसार तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी को
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 के कार्यक्रम की तिथियों के अंतर्गत एक जनवरी 2020 की अर्हता तिथि के दृष्टिगत फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी को किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दावे आपत्तियां दर्ज करने की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी को किया जायेगा।
राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम द्वारा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए सिद्धहस्त शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित किए जाने हेतु आवेदन पत्र जिला स्तर पर 30 अप्रैल तक संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम कार्यालय या जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय जिला पंचायत में जमा कर सकते हैं। 30 सितम्बर कृति निर्माण एवं जिला स्तर पर जमा करने की अंतिम तिथि रहेगी। 15 अक्टूबर को जिला स्तरीय कमेटी द्वारा चयन प्रक्रिया की जायेगी। चयन प्रक्रिया उपरांत 25 दिसम्बर के पूर्व चयनित शिल्पियों को पुरस्कार प्रदाय किए जायेंगे। राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के तहत सिद्धस्थ प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार, तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार जबकि तीन शिल्पियों को प्रत्येक को 15 .15 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदाय की जायेगी। शिल्पी संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम या कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प कार्यालय) में पंजीकृत होना आवश्यक है।
वायु सेना भर्ती के लिए आदिवासी युवकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
आगामी 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एयर फोर्स रैली अनूपपुर जिले में प्रस्तावित है। इस रैली के लिए युवाओं से ऑफलाइन आवेदन कार्यालय में कार्यालयीन समय में 9 फरवरी तक जमा कराना होगा। सहायक आयुक्त, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा आदिवासी युवको को एयर फोर्स रैली पूर्व चयन पंजीयन तथा प्रशिक्षण का प्रबंध करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आदिवासी युवक आदिवासी वित्त विकास निगम या अन्त्यावसायी कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। सहायक आयुक्त ने बताया कि आवेदक 12 वी कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए तथा आवेदक का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसम्बर 2003 के बीच होना चाहिए। आवेदक की लम्बाई कम से कम 165 से.मी. होनी चाहिए। भर्ती परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिये वायु सैनिक चयन केन्द्र भोपाल में दूरभाष क्रमांक 0755-2661955 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। चयन प्रक्रिया भारतीय वायु सेना के नियम एवं मापदण्ड अनुसार की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग बी-ब्लाक पुराना सचिवालय भोपाल में सम्पर्क कर सकते है।
नेशनल लोक अदालत 8 फरवरी को
जिला न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में 8 फरवरी को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले सिविल, आपराधिक, पारिवारिक प्रकृति, मोटर दुर्घटना, सर्विस मेटर, बैंक, बीमा, विद्युत प्रकरण एवं समस्त प्रकार के लम्बित एवं प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिये खण्डपीठों का गठन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें