भाजपा ने घोषित किये 11 उम्मीदवार, सिंधिया को मध्यप्रदेश से टिकट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 मार्च 2020

भाजपा ने घोषित किये 11 उम्मीदवार, सिंधिया को मध्यप्रदेश से टिकट

bjp-announce-11-rajyasabha-candidate
नयी दिल्ली, 11 मार्च, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में आठ राज्यों से 11 उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आज ही शामिल हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से तथा छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले को महाराष्ट्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने असम से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे भुवनेश्वर कलिता और बोडो पीपुल्स पार्टी के बुस्वजीत डाइमरी को टिकट दिया है। अन्य उम्मीदवारों में बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज एवं श्रीमती रमीलाबेन बारा, झारखंड से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, मणिपुर से संबा महाराजा, राजस्थान से राजेन्द्र 

कोई टिप्पणी नहीं: