नयी दिल्ली 05 मार्च, लोकसभा में खनिज विनियमन (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित कराने के दौरान आसन से प्रक्रिया संचालन संबंधी कागज छीनकर फाड़ देने के आरोप में कांगेस के सात सदस्यों को गुरुवार को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। तीन बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन उपाध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के गौरव गोगोई, टी.एन. प्रतापन, डीन कुरियाकोस, बेनी बेहनान, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला और राजमोहन उन्निथन को नामित किया। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इन सदस्यों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद पीठासीन उपाध्यक्ष ने इन सभी सदस्यों को निलंबित करने का आदेश दिया और उन्हें तत्काल सदन से बाहर जाने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने सदन की कार्यवाही आज दिन भर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले विपक्ष के हँगामे के कारण दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सरकार ने शोर-शराबे के बीच ही बिना चर्चा के इस विधेयक को पारित कराने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने पीठासीन उपाध्यक्ष रमा देवी से प्रक्रिया संचालन संबंधी कागजात छीनकर फाड़ दिये और कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोपहर बाद तीन बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो पीठासीन उपाध्यक्ष मीनाक्षी लेखी ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है कि अध्यक्ष पीठ से प्रक्रिया संबंधी कागजात छीनकर फाड़ दिये जायें। उन्होंने इस घटना को दु:खद बताते हुये कांग्रेस के सात सदस्यों को नामित किया। सदन ने उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया।
गुरुवार, 5 मार्च 2020
कांग्रेस के सात सदस्य पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें