पटना (आर्यावर्त संवाददाता) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आज बुधवार को हुई मैराथन बैठक के बाद जदयू ने राज्यसभा के लिए अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। यह बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण और सांसद आरसीपी सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। राज्यसभा के लिए 13 मार्च तक नामांकन किया जाना है। विदित हो कि राज्यसभा के लिए बिहार से खाली हुई सीटों पर चुनावी गणित के मुताबिक दो सीटें जदयू और एक भाजपा के कोटे में आईं हैं।
बुधवार, 11 मार्च 2020
हरिवंश और रामनाथ ठाकुर होंगे जदयू से राज्यसभा के प्रत्याशी
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें