इस्लामाबाद, 21 मार्च, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्षेत्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अफगानिस्तान के साथ लगी पाकिस्तानी सीमा खोलने का आदेश दिया है। श्री खान ने ट्विटर पर कहा, “वैश्विक महामारी के बावजूद हम अपने अफगान भाइयों और बहनों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कहा, “संकट के समय में, हम अफगानिस्तान के साथ सहयोग बनाये रखने के लिए दृढ़ हैं।” उन्होंने कंधार में चमन और स्पिन बोल्डक के बीच की सीमा को खोलने के निर्देश दिये और अधिकारियों को पाकिस्तानी ट्रकों को अफगानिस्तान की सीमा में जाने देने का निर्देश दिया।” गौरतलब है कि शुक्रवार तक पाकिस्तान में कोरोना के 461 मामले सामने आये थे और कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी थी। अफगानिस्तान में कोरोना के 24 मामले सामने आये हैं।
शनिवार, 21 मार्च 2020
इमरान ने दिया अफगानिस्तान सीमा खोलने का आदेश
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें