अरुण शाण्डिल्य (बेगूसराय) लोहिया नगर बेगूसराय से आ रही है,देर सांझ अपराधियों ने एक छात्र को लागातार फायरिंग करते हुए भून डाला।इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।यह घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र की है।लोहियानगर के पास जहाँ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।अपराधियों ने एक युवक को जान से मारने के लिए गोली मारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने के कारण छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।जख्मी छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जख्मी छात्र की पहचान पोखरिया निवासी शिव शंकर पासवान का पुत्र नीतीश कुमार के रूप में किया गया है।आगे आपको बताते चलें कि नित्य की तरह आज भी नीतीश घूमने के ख्याल से घर से निकला था।जैसा कि यदा-कदा लोग घूमने या किसी अन्य कार्यों से भी घर से निकलते ही हैं।नीतीश कुमार भी आज घर से घूमने के लिए निकाला था।इसी दौरान शायद पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाना शुरू कर दीया।बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग में नीतीश को 03 गोली लगी है।गोली के कारण नीतीश की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस सशत्र बल के साथ पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
गुरुवार, 12 मार्च 2020
बेगूसराय : अपराधियों ने एक छात्र को गोलियों से भुना।
Tags
# अपराध
# बिहार
# बेगूसराय
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बेगूसराय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें