भोजपुरी किताब 'अँजुरी भर चाउर' की अभिनेता एवं सांसद रवि किशन ने की तारीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 मार्च 2020

भोजपुरी किताब 'अँजुरी भर चाउर' की अभिनेता एवं सांसद रवि किशन ने की तारीफ

स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशुतोष कुमार सिंह ने भेंट की अपनी किताब
ravi-kishan-appriciate-anjuri-bhar-chaur
नई दिल्ली (आर्यावर्त संवाददाता) हिंदी, भोजपुरी एवं दक्षिण की फिल्मों में धूम मचाने वाले अभिनेता और अब सांसद रवि किशन ने भोजपुरी किताब अँजुरी भर चाउर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी साहित्य बहुत समृद्ध है। इस समृद्ध परंपरा को आशुतोष कुमार सिंह की किताब अँजुरी भर चाउर और आगे बढ़ाएगी। नई दिल्ली में वेस्टर्न कोर्ट स्थित उनके आवास पर मिलने पहुंचे स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वस्थ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार सिंह ने हाल ही में हर्फ़ प्रकाशन से प्रकाशित अपनी पुस्तक अँजुरी भर चाउर उन्हें सप्रेम भेंट किया। इस दौरान बातचीत में सांसद रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी को आठवी अनुसूची में ले आने के लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं। इस बावत वे प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र भी लिखेंगे।  गौरतलब है कि इसी पुस्तक मेला में अँजुरी भर चाउर का लोकार्पण लोकार्पण पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने किया था। अमेजन पर इस पुस्तक को खूब सराहा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: