लालजी टंडन ने शिवराज को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 मार्च 2020

लालजी टंडन ने शिवराज को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी

shivraj-chauhan-took-oath
भोपाल, 23 मार्च, मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने आज रात यहां राजभवन में श्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। राजभवन में आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामय समारोह में श्री चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण शपथ ग्रहण समारोह से मीडिया को भी दूर रखा गया। इस कार्यक्रम में बहुत ही कम लोगों को आमंत्रित किया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: