सिंधू की हार के साथ आल इंग्लैंड में भारतीय चुनौती समाप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 मार्च 2020

सिंधू की हार के साथ आल इंग्लैंड में भारतीय चुनौती समाप्त

sindhu-out-all-england-badminton
बर्मिंघम, 13 मार्च, विश्व चैंपियन और छठी सीड पीवी सिंधू की शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों 21-12, 15-21, 13-21 से हार के साथ प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। सिंधू ने क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से पहला गेम आसानी से 21-12 से जीत लिया लेकिन इसके बाद वह अपनी लय कायम नहीं रख पायीं और अगले दो गेम 15-21, 13-21 से हार गयीं। सिंधू ने यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट में गंवाया। सिंधू का इस हार के बाद ओकुहारा के खिलाफ 9-8 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: