टंडन ने कमलनाथ का त्यागपत्र मंजूर किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 मार्च 2020

टंडन ने कमलनाथ का त्यागपत्र मंजूर किया

tandon-accept-kamalnath-resignation
भोपाल, 20 मार्च, मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए त्यागपत्र को मंजूर कर लिया है। सियासी घटनाक्रम के बीच श्री कमलनाथ ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री टंडन को अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर, उन्हें नये मुख्यमंत्री के कार्यभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: