भोजपुरी सितारों ने लोगों को घर में रहने का दिया संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अप्रैल 2020

भोजपुरी सितारों ने लोगों को घर में रहने का दिया संदेश

bhojpuri-actor-corona-message
मुंबई, 14 अप्रैल, भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिये लोगों को घर में रहने के लिये संदेश दिया है1प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में देशभर में लागू लॉकडाउन को 03 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद भोजपुरी फिल्मो कलाकारों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहने के लिए पांच मिनट का वीडियो जारी कर सन्देश दिया है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “हम सभी लॉकडाउन में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और इस जंग में जीत रहे हैं। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा , “कोरोना हारेगा। भारत जीतेगा। बस आप लोगों को घर में रहना है। मेरी यही गुजारिश है। जय हिंद।खेसारीलाल यादव ने कहा, “कोरोना को हरा कर देश को बचाना है। अगर बात नहीं माना तो शमशान घाट जाना होगा। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, “कोरोना को हराना है। देश को जीतना है। घर पर रहें। सुरक्षित रहें।”पवन सिंह ने कहा, “कोरोना से लड़ाई में पूरा विश्व भारत की एकजुटता को देख रहा है, जब हम कोरोना से मजबूती से लड़ रहे हैं। अंजना सिंह ने कहा, “हम सब मिलकर कोरोना को हरायें देश को जितायें। स्‍टे होम, सेव कंट्री।गुंजन पंत ने कहा, पहुंच गई है गिनती हजारों में, इसे लाख मत होने दो रूक जाओ अपने घरों में, वतन को राख न होने दो।”पाखी हेगड़े ने कहा , “मेरी एक ही गुजारिश देशवासियों से है। कोरोना को हमें हराना है। देश को जितना है।इनके साथ कुणाल सिंह, विनय आनंद, स्‍मृति सिन्‍हा, के. के. गोस्‍वामी,सीमा सिंह, सौरभ कुमार, साधिका रणधावा, ऋतु सिंह, पूनम दुबे, अनारा गुप्‍ता, शुभम तिवारी,आदित्‍य ओझा, प्रेम सिंह, भावना भरतवाल, रोहित सिंह मटरू, सी पी भट्ट, दीपक सिन्‍हा, पायस पंडित, नेहाश्री ,ग्लोरी मोहन्ता और संजय भूषण पटियाला ने भी वीडियो संदेश जारी कर कोरोना की लड़ाई में सबों से अपने घरो में रहने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: