मधुबनी : लॉकडाउन मे प्रभावित लोगो को किया खाध सामग्री का वितरण। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

मधुबनी : लॉकडाउन मे प्रभावित लोगो को किया खाध सामग्री का वितरण।

distribute-relief-jaynagar
जयनगर/मधुबनी (अनुराग कुमार) मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी के नेतृत्व मे लॉकडाउन मे हुए प्रभावित 150 लोगो के बीच जाकर खाध सामग्री का वितरण किया गया। यह सामग्री मुहैया जयनगर के पदाधिकारी एंव कर्मीयो के वेतन की राशि के सहयोग से किया गया। जिन्हें जरूरतमंद  निसहाय लोगो के मदद के लिए चावल दाल आटा आलू प्याज नमक सरसों तेल सोयाबीन साबुन मास्क का कुल 9 किलो 700 ग्राम की एक पैकेट बनाकर लोगो के बीच बांटा गया। जिससे लॉकडाउन मे किसी ब्यक्ति की भूख के कारण मौत न हो। अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने आम लोगो को सहायता करने को कहा जीससे लॉकडाउन मे किसी परिवार को मदद मिल सके। 

कोई टिप्पणी नहीं: