सेनिटाइज कराने का मुख्य उद्देशय कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकना है :- अरविंद सिंह
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) सेनिटाइज का अभियान आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान से प्रारंभ हुआ जो लगातार जारी रहेगा कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम एवं बचाव हेतु ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने स्वयं अपने हाथों से पूरे आदित्यपुर के घरों एवं उसके आसपास में सेनिटाइज किए। इसके लिए एक टेम्पो में टंकी भरा हुआ था और जनरेटर चालू करके स्प्रे के माध्यम से हर घर पर सेनिटाइज कर रहे थे। सर्वप्रथम आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान से आदित्यपुर कॉलोनी में घर के सामने से सेनिटाइज शुभारंभ करते हुए पूरे आदित्यपुर कॉलोनी के घरों के आगे सेनिटाइज किया गया। आदित्यपुर में शेष कॉलोनी की भी सेनिटाइज लगातार जारी रहेगा ताकि आदित्यपुर कि कोई भी कॉलोनी ना छूटे। इस मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सेनिटाइज का अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि आदित्यपुर कलौनी के कोई भी घर ना छूटे। उन्होंने सेनिटाइज करवाने का मुख्य उद्देशय कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों का बचाव करना बताए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें