रांची, 30 अप्रैल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को सुप्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके जाने से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री सोरेन ने अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, ‘‘फिल्म जगत के महान अभिनेता ऋषि कपूर जी के देहांत से मन व्यथित है। विगत दो दिन में देशवासियों ने अपने दो अद्भुत कलाकारों को खो दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘परमात्मा ऋषि जी की आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवारजनों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति।’’ अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह मुंबई में 67 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। एक दिन पहले अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था।
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020
ऋषि कपूर के निधन से मन व्यथित : हेमंत सोरेन
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें