नयी दिल्ली, 06 अप्रैल, राजधानी दिल्ली की डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेज में मई में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप को कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ाते प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि एनआरएआई को कोरोना के कारण मई में दिल्ली में होने वाले विश्व कप को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। राइफल/पिस्टल विश्व कप का आयोजन पांच से 13 मई तक होना था जबकि शॉटगन विश्व कप का आयोजन 20 से 29 मई तक होना था। एनआरएआई ने कहा कि एथलीटों, अधिकारियों, स्टाफ और निशानेबाजी समुदाय की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है इसलिए उसने इन दोनों विश्व कप को रद्द करने का फैसला किया है।
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020
दिल्ली में होने वाले निशानेबाजी विश्व कप रद्द
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें