अरुण शाण्डिल्य (बेगूसराय) नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 "विद्यानगर" में आज नगर थाना पुलिस ने एक बच्चे का मनाया जन्मदिन। बताते चले कि यह जन्मदिन बालक अगस्त्या कुमार उर्फ आशु का कल यानी 10 मई को जन्मदिन था और सुबह से ही केक मंगवाने के लिए अपने माता - पिता से रूठा हुआ था। लॉक डाउन होने के कारण बाज़ार से केक नहीं मिलने पर इसके पिता भोला सिंह इस बात की जानकारी नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा को दिए। थानाध्यक्ष झा ने भी इनके बातों पर बेहतर पहल कर जन्मदिन मनाने और उस जन्मदिन बालक को सरप्राइज जन्मदिन का आश्वासन दिया। संध्या काल में अचानक उसके घर पर नगर थाना की पुलिस ने केक और बैलून लेकर पहुंच गई। केक को देख जन्मदिन बालक ने पुलिस कर्मियों और नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र झा को धन्यवाद देते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कर जन्मदिन मनाया। बेहतर पहल के लिए बेगूसराय पुलिस का आभार साथ ही पुलिसकर्मीयों की बेहतरी के लिए शुभकामनायें व्यक्त करते हुए भोला सिंह ने थानाध्यक्ष अमरेंद्र झा को विदा किया।
मंगलवार, 12 मई 2020
एक रुठे हुए बच्चों को खुश करने के लिए बेगूसराय पुलिस मनाया जन्मदिन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें