मधुबनी : रेल पटरी किनारे गला रेत हत्या कर फेकी लाश बरामद,तफ्तीश मे जुटी पुलिस। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मई 2020

मधुबनी : रेल पटरी किनारे गला रेत हत्या कर फेकी लाश बरामद,तफ्तीश मे जुटी पुलिस।

dead-body-found-madhubani
जयनगर/मधुबनी (अनुराग कुमार) मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर नेपाली रेल लाइन के पूरब जेएनवाय अस्पताल के पीछे एक तालाब मे तेज हत्यार से गला रेतकर हत्या की गई शव बरामद हुई। इस अज्ञात शव की बरामद होने से इलाके मे सनसनी का माहौल बन गई। स्थानीय लोगो के द्वारा जयनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर जयनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर तालाब से शव को बाहर निकलवाया।तालाब से बरामद शव को अपने कब्जे मे लेकर तफ्तीश मे जुट गई। हाँलांकि अभी अभी तक मृत ब्यक्ति की पहचान नही हो पाई है। जयनगर थाना पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: