बिहार : फादर प्रेम प्रकाश का पुरोहिताभिषेक का शानदार 21 साल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 मई 2020

बिहार : फादर प्रेम प्रकाश का पुरोहिताभिषेक का शानदार 21 साल

कैथोलिक नेता सिसिल साह ने पोप फ्रांसिस से निवेदन किया है कि निष्ठावान पटना महाधर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर प्रेम  प्रकाश काे बक्सर धर्मप्रांत के बिशप मनोनीत कर फादर प्रेम  प्रकाश को पुरोहिताभिषेक का 21 साल का उपहार दें..
father-prem-prakash-patna
पटना,13 मई। पटना महाधर्मप्रांत के विकर जेनरल हैं फादर प्रेम  प्रकाश।इनका पुरोहिताभिषेक 13.05.1999 को हुआ है। फादर प्रेम  प्रकाश 21साल से धर्मप्रांतीय पुरोहित के रूप में कार्य कर रहे हैं। फादर प्रेम  प्रकाश का जन्म 02.03.1966 को हुआ है। रोमन कैथोलिक याजकों का इतिहास झांका जाए तो पता चलता है कि विकर जेनरल को पदोन्नत करके धर्माधर्माध्यक्ष बना दिया जाता है।विकर जेनरल फादर प्रेम  प्रकाश की काबिलियत पर शक नहीं है और न ही सवाल ही उठाया जा सकता है। महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा और उनके सहायक धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लूपुरा का नेतृत्व में फादर प्रेम  प्रकाश परिपक्व हो गये हैं। इसके आलोक में विकर जेनरल फादर प्रेम  प्रकाश को बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बनाया जा सकता है।वहीं अयाजक वर्ग भी लोकल बिशप बनाने की मांग कर रहे हैं।अगर ऐसा होता है तो 54 वर्षीय फादर प्रेम प्रकाश 21वर्षों तक यानी 2041 तक बिशप बनकर लोकल कलीसिया की सेवा और बक्सर का प्रसार करने में सक्षम होंगे। कैथोलिक नेता सिसिल साह ने पोप फ्रांसिस से निवेदन किया है कि निष्ठावान पटना महाधर्मप्रांत के विकर जेनरल फादर प्रेम  प्रकाश काे बक्सर धर्मप्रांत के बिशप मनोनीत कर फादर प्रेम  प्रकाश को पुरोहिताभिषेक का 21 साल का उपहार दें।

कोई टिप्पणी नहीं: