पटना,31 मई (आर्यावर्त संवाददाता) आज पुलिस महानिदेशक श्री गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा जरूरतमंद किन्नर समुदाय के बीच में राशन वितरण किया गया. आज लॉकडाउन के 2 महीने से ज्यादा हो गए हैं बधाइयां बंद है पेट की भूख कहां तक रूकती और इसके लिए पुलिस महानिदेशक के द्वारा उनके बीच में राशन वितरण कराया गया.राशन वितरण में किन्नीर ,डोनेट कार्ट, नमोयोदान , दोस्ताना सफर बिहार तथा गूंज नई दिल्ली के सहयोग से यह संभव हुआ.लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सहयोग से किन्नरों में एक उम्मीद जगी है,जिसके लिए खड़े हुए पुलिस महानिदेशक श्री गुप्तेश्वर पांडे जी ,जिन्होंने अपनी उपस्थिति में राशन वितरण किया.किन्नर समुदाय के लिए एक संदेश लोगों के बीच में जाए कि हम समाज से किनारे नहीं है. 100 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बीच राशन वितरण पुलिस महानिदेशक महोदय के द्वारा हुआ.यहां पर डिंपल जैस्मीन ,अनुप्रिया सिंह तथा रेशमा प्रसाद उपस्थित रही. पूरे बिहार में अंशु गुप्ता, गूंज नई दिल्ली के द्वारा राशन वितरण के लिए भी सहयोग किया जा रहा है| गूंज नई दिल्ली आपदा के समय में सभी के सहयोग में खड़ी रहती है और वह किन्नरों और ट्रांसजेंडर के सहयोग के लिए भी खड़ी है.इसी प्रकार अन्य संस्थाएं भी किन्नर समुदाय के सहयोग में आए.यह भुखमरी से दूर लेकर जाएगा.किन्नर एक संस्कृति है और एक जीवन है जिस से बचाए रखना समाज की जिम्मेदारी है.
रविवार, 31 मई 2020
बिहार : किन्नर समुदाय के बीच में राशन वितरण किया गया
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें