मधुबनी : पेट्रोल ,डीजल मूल्य बृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस का धरना कल । - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2020

मधुबनी : पेट्रोल ,डीजल मूल्य बृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस का धरना कल ।


मधुबनी (आर्यावर्त संवददाता) देश मे पेट्रोल,डीजल  की बढ़ती कीमतों के खिलाफ में आखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश एवम बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जिला में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि प्रखंड स्तर पर यह कार्यक्रम 30 जून से चार जुलाई के बीच सम्पन्न होगा,धरना प्रदर्शन के बाद ,महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम से स्मरपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा ,जिला अध्यक्ष प्रो झा ने कहा है कि कल का धरना कार्यक्रम कोबिड 19 के मद्देनजर दिन के 12 बजे से 2 बजे तक पार्टी कार्यलय के सभागार में आयोजित किए जाने का फैसला लिया है,इस कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारियों, प्रदेश प्रतिनिधियों,बरिष्ट नेताओं,मोर्चा संगठन के अध्यक्षो एवम पदाधिकारियो,प्रकोष्ठ के अध्यक्षो एवम पदाधिकारियो एवम कांग्रेसजनों से अपील किया है कि कार्यक्रम में भाग लेकर गरीब,किसान ,मजदूर,छोटे छोटे व्यपारियो, छात्रों,नौजवानों,एवम मध्यमवर्ग विरोधी मोदी सरकार को मूल्य बृद्धि वापस लेने पर विवश करें।

कोई टिप्पणी नहीं: