बिहार : और जो महिला भटकती नाबालिग को पनाह दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2020

बिहार : और जो महिला भटकती नाबालिग को पनाह दी

  • उसी के इशारे पर मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया

सोना ईंट भट्टे के मालिक सत्ता पक्ष सांसद के रिश्तेदार हैं। इस मामले में छह से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 24 घंटे बाद मामला दर्ज किया है...
minor-rape-bihar
पटना। बिहार में मनचलों ने मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना को अंजाम दिया है। मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर में नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसके बाद सबके कान खड़े हो गए हैं।वहीं लालू-राबड़ी के  15 सालों के कथित जंगलराज कहने वालों को यह सामूहिक दुष्कर्म आयना दिखा रही है। 24 घंटे के बाद एफ.आई.आर.दर्ज हुआ। पहले बलात्कार पीड़ित का मेडिकल टेस्ट पुलिस की मांग पर ही किया जाता था। अब यदि पीड़ित पुलिस में एफआईआर कराने से पहले अस्पताल जाती है तो डॉक्टरों को उसका परीक्षण करना चाहिए। 48 घंटे के बाद भी मेडिकल जांच नहीं करायी जा सकी है। पटना जिले के मनेर से एक सामूहिक दुष्कर्म होने की बड़ी वारदात की खबर आ रही है।एक नाबालिग बच्ची के साथ कुछ लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव के रिश्तेदार के ईंट भट्ठे पर होने की खबर है। पुलिस के अनुसार पटना जिले के मनेर थाना के ब्यापुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म  की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी एक मुताबिक लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है। पीड़िता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि बीते बुधवार की रात मनचलों ने गुरूवार को भी यानी दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही शुक्रवार को वह किसी तरह भट्ठे से भाग कर अपनी जान बचा पाई है। नाबालिग भागकर सीधे दानापुर थाने जा पहुंची थीं। वहां पर उपस्थित पुलिस को आपबीती घटना  सुनाकर जानकारी दी।  बताया जाता है कि नाबालिग मूल रूप से झारखण्ड की रहने वाली है। वो भटककर ब्यापुर पहुंच गई थी। ब्यापुर बाजार से ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला रेणु कुमारी नाबालिग को अपने साथ भट्ठे पर लेकर चली गई और अपने साथ रखी हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि महिला के इशारे पर ही मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने एएसपी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सोना ईंट भट्ठे से महिला रेणु कुमारी, पिंटू उरांव, बासु उरांव व राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान पर भट्ठा मालिक के पुत्र व मनेर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पति चंदन कुमार, रेणु कुमारी, पिंटू उरांव, बासु उरांव,राजेंद्र उरांव व दो अज्ञात लोगों को नामजद बनाते हुए पॉस्को और भारतीय दण्ड विधान की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुल रंजन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही। और पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। पुलिस को दिए गए बयान में अपने साथ  सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।नाबालिक लड़की से छह से अधिक लोगों ने दुष्कर्म किया है. फिलहाल सबकी शिनाख्त भी नहीं हुई है.लड़की का शनिवार तक  मेडिकल नहीं कराया गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में आगे की कार्रवाई कराने की बात पुलिस कह रही है।अन्य फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।सूत्रों के अनुसार सांसद के रिश्तेदार पर भी इस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल होने का आरोप लगा है।लेकिन पुलिस ने अभीतक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: