बिहार : रेल पुल पर चढ़ा पानी, दरभंगा-समस्तीपुर रूट पर ट्रेनें ठप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

बिहार : रेल पुल पर चढ़ा पानी, दरभंगा-समस्तीपुर रूट पर ट्रेनें ठप

darbhanga-samastipur-rail-close
पटना (आर्यावर्त संवाददाता)  भारी बारिश और नेपाल से काफी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। पानी के दबाव से बीती रात चंपारण, सारण और रिंग बांध टूटने के बाद अब आज शुक्रवार की सुबह से दरभंगा-समस्तीपुर के बीच ट्रेन सेवा तत्काल बंद कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह से इस रूट पर हयाघाट के पास ब्रिज नंबर-16 के गर्ड पर कमला नदी की बाढ़ का पानी स्पर्श करने लगा। इसके बाद रेलवे ने एहतियातन दरभंगा—समस्तीपुर के बीच रेल सेवा तत्काल बंद करने का निर्णय लिया। बता दें कि बाढ़ के चलते कमला नदी उफान पर है जिसके चलते हायाघाट और थलवारा के बीच रेल पुल पर पानी चढ़ गया है। रेलवे प्रशासन ने एहतियातन दरभंगा-समस्तीपुर के बीच रेल रूट बंद कर दिया है। दरभंगा से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी कैंसल कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: