मधुबनी : प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने बाढ़ की समीक्षा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 12 जुलाई 2020

मधुबनी : प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने बाढ़ की समीक्षा की

dm-maadhubani-flood-meeting
मधुबनी : जिला पदाधिकारी डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे ने प्रखंडो के सभी वरीय पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ की मद्देनजर प्रंखडो में की गई तैयारी की समीक्षा हेतु भ्रमण करने का निदेश दिया था।जिसके आलोक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जयनगर ने बासोपट्टी के  बछराजा नदी के सिमरी पूल के जल स्तर का निरीक्षण किया।जो सामान्य से निम्न पाया। खुटौना के वरीय प्रभारी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास  सुनील कुमार ने खुटौना , जिला भुआर्जन पदाधिकारी मो रजीक ने लदनियां प्रखंड,एसडीओ, झंझारपुर ने झंझारपुर प्रखंड , अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपट्टी किशोर कुमार ने बिस्फी प्रखंड,विकास कुमार ,वरीय उप समाहर्ता ने हरलाखी प्रखंड,भूमि सुधार उप समाहर्ता ,झंझारपुर ने अंधराठाढ़ी  प्रखंड एवम् जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बबुबरही प्रखंड के संभावित बाढ़ के लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।वरीय प्रभारी  पदाधिारियों ने प्रखंड में बीडीओ, सी0ओ0, एच0एस0ओ0, एम0ओ0आई0सी0, सी0डी0पी0ओ0, एम0ओ0 एवं अन्य  के साथ कम्युनिटी किचेन , पाॅलीथिन शीट बाटने , सुखा राशन बनाने एवं बाटने एवम् नाव चलाने की तैयारी  की समीक्षा किया। एम ओ आई सी के साथ मेडिकल सर्विसेज की समीक्षा की।

कोई टिप्पणी नहीं: