नयी दिल्ली, 27 जुलाई, सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब तक चीन की कुल 106 मोबाइल एप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिये नुकसानदेह बताते हुये रोक लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन 47 नई चीनी ऐप पर अब रोक लगाई गई है वह पहले बंद की गई ऐप के ही प्रतिरूप अथवा भिन्न रूप हैं। सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नई ऐप पर रोक लगाई गई है उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है। सरकार ने इससे पहले 29 जून को चीन की 59 ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने इन ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।
मंगलवार, 28 जुलाई 2020
सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर रोक लगाई
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें