‘लिट्टी चोखा’ में काम करेंगे खेसारी लाल यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जुलाई 2020

‘लिट्टी चोखा’ में काम करेंगे खेसारी लाल यादव

khesari-litti-chokha
मुंबई 25 जुलाई, भोजपुरी अभिनेता-गायक फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में काम करने जा रहे हैं।बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले प्रदीप.के. शर्मा फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ बनाने जा रहे हैं। इसमें लीड रोल में खेसारी लाल यादव नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल करेंगे।प्रदीप शर्मा ने बताया, “लिट्टी चोखा’ उत्तर भारत और बिहार की अस्मिता है। यह शब्‍द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है। यदि बिहारी के जीवन में लिट्टी चोखा नहीं है, तो उसका जीवन अधूरा होगा। यूपी-बिहार का ऐसा कोई लोग नहीं होगा, जिसने इसका स्‍वाद नहीं लिया है। यह सामाजिक फिल्म है जो कर्ज मुक्ति की कहानी है। फिल्‍म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन पर होगी। ”

कोई टिप्पणी नहीं: