झारखंड में छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 अगस्त 2020

झारखंड में छह नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

6-naxal-arrest-in-jharkhand
दुमका, नौ अगस्त, झारखंड में रविवार को दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इनके कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोकारो जिले के टूटी-झरना पुलिस थानांतर्गत जगेश्वर विहार से भाकपा (माओवादी) से संबंधित छोटू मांजी उर्फ सहदेव उर्फ निशिकांत को गिरफ्तार किया। दुमका की पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के आधार पर सुरक्षा बलों ने दुमका जिले के मसलिया और शिकारीपारा पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी की और इस दौरान एक एसएलआर राइफल, तीन इंसास राइफल, एक कार्बाइन, 357 कारतूस और 1,675 डेटोनेटर जब्त किए। वहीं, एक अन्य मामले में, पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने कहा कि हजारीबाग जिले से प्रतिबंधित संगठन झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर बरकागांव पुलिस थाना क्षेत्र में छिपे जेपीसी के स्वयंभू जोनल कमांडर पुरुषोत्तम गंझू उर्फ बसंत गंझू और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं: