रामगढ़ में बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 अगस्त 2020

रामगढ़ में बिरसा मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त

birsa-munda-statue-broken-ramgarh
रामगढ़, सात अगस्त, झारखंड के रामगढ़ जिले में आज अज्ञात असामाजिक तत्वों ने स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की कुजु क्षेत्र के पनकी गांव के निकट स्थित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रामगढ़ की उपमंडलीय अधिकारी कीर्तिश्री ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रामगढ़ के कुजु थानांतर्गत पनकी गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर हुई है और इस कृत्य में शामिल सभी लोगों की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग के विशेषज्ञों को मूर्ति की मरम्मत के निर्देश दे दिये हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: