दरभंगा : मैथिली के साहित्यकार राज के निधन से साहित्य जगत में शोक : प्रो० विनोद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 अगस्त 2020

दरभंगा : मैथिली के साहित्यकार राज के निधन से साहित्य जगत में शोक : प्रो० विनोद

dr. binod-tribute-to-litreture raj
दरभंगा (आर्यावर्त संवाददाता) बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य प्रो० विनोद कुमार चौधरी ने साहित्यकार राज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साहित्यकार राजेंद्र झा राज का निधन शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने से हो गया। झंझारपुर प्रखंड के लोहाना ग्रामवासी प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र झा राज का निधन 72 वर्ष की अवस्था में हो गया। मैथिली में इनका कविता संग्रह काफी चर्चित रहा तथा इसके लिए इन्हें यात्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कविताओं में क्षेत्रीय भाव रहते थे जिससे अपनी मां टीकी की सोंधी खुशबू सहज ही महसूस होती थी। मैथिली में देशज शब्दों के प्रयोग के लिए यह प्रसिद्ध थे। इनके निधन से न सिर्फ मैथिली साहित्यकारों में बल्कि संपूर्ण साहित्य जगत में शोक की लहर है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त किया। इनके पुत्र कुमार राहुल वरिष्ठ पत्रकार है तथा प्रभात खबर के भागलपुर संस्करण के न्यूज़ एडिटर है। 

कोई टिप्पणी नहीं: