जम्मू 29 अगस्त, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की अलर्ट टुकड़ी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर एक सुरंग का पता लगाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान सांबा शहर से कुछ किलोमीटर दूर गलियाड बल्लार्ड चौकी के समीप 25 फुट गहरे और 150 फुट लंबे सुरंग का पता लगाया। पाकिस्तान की तरफ से खोदी गयी सुरंग भारत की ओर खुलती है। उन्होंने बताया कि सेना ने सीमावर्ती इलाकों में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस के साथ स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे हैं।
शनिवार, 29 अगस्त 2020
सांबा में नियंत्रण रेखा पर सुरंग का भंडाफोड़
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें