गोपालगंज : सत्तरघाट पुल के बाद गोपालगंज में एक और पुल का अप्रोच रोड ध्वस्त हो गया है। चौंकाने वाली बात यह कि इसका उद्घाटन आज ही बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आनलाइन करने वाले हैं। बंगराघाट महासेतु आज लोगों के लिए खुलने वाली है, लेकिन सेतु से करीब पांच किमी दूर इसका एप्रोच रोड 50 मीटर तक टूट गया है। उद्घाटन से पहले तक इसे दोबारा दुरुस्त करने के लिए आला अफसर एड़ी—चोटी का जोर लगा रहे हैं। जहां यह अप्रोच पथ टूटा है वो इलाका सारण के पानापुर के सतजोड़ा बाजार के समीप पड़ता है। 509 करोड़ की लागत से बना यह महासेतु छपरा और मुजफ्फरपुर के साथ चंपारण को भी जोड़ेगा। गोपालगंज जिले में गंडक पर बना यह चौथा महासेतु है।जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में गंडक पर बने बंगरा घाट महासेतु का अप्रोच पथ बनने के दौरान एक सप्ताह पहले ही धंस गया था। जिसे आनन-फानन में दुरुस्त कर दिया गया था। लेकिन यह एकबार फिर टूट गया जिसकी मरम्मत में कई जेसीबी मशीनें और सैंकड़ों मजदूरों को लगाया गया है।
बुधवार, 12 अगस्त 2020
बिहार : गोपालगंज में एक और एप्रोच पुल टूटा, आज होना था उद्घाटन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें