किसान विरोधी कानून के खिलाफ एकजुट हो विपक्षी दल : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 19 सितंबर 2020

किसान विरोधी कानून के खिलाफ एकजुट हो विपक्षी दल : कांग्रेस

congress-call-opposition-oppose-agriculture-bill
नयी दिल्ली, 19 सितम्बर,कांग्रेस  ने कहा है कि मोदी सरकार खेती- किसानी से जुड़े लोगों का शोषण करना चाहती है इसलिए संसद में वह किसान विरोधी विधेयक लेकर आयी है लेकिन यह विधेयक कानून नहीं बने इसके लिए कांग्रेस तथा सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस विधेयक को कानून बनने से रोकने के लिए कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को हर हाल में एक साथ खडा होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस विधेयक में जो प्रावधान किए गये हैं वह कानून का हिस्सा नहीं बने।

कोई टिप्पणी नहीं: