विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 542 अरब डॉलर पर पहुँचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 14 सितंबर 2020

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 542 अरब डॉलर पर पहुँचा

foreign-exchange-reaches-542-dollar
मुंबई 13 सितंबर, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 58.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 540 अरब डॉलर के पार रहा है। इससे पहले 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 3.88 अरब डॉलर बढ़कर यह 541.43 अरब डॉलर हो गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 04 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 498.36 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 32.1 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 37.52 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 90 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 4.65 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं: