प्रियंका गाँधी ने कफील से फोन पर बात की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 3 सितंबर 2020

प्रियंका गाँधी ने कफील से फोन पर बात की

priyanka-gandhi-talked-with-kafil
नयी दिल्ली, दो सितंबर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जेल से रिहा किए गए डॉक्टर कफील खान से बुधवार को फोन पर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रियंका से फोन पर बातचीत के दौरान कफील ने समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कफील मथुरा जेल से रिहा हुए हैं। कफील को भड़काऊ भाषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाया गया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह की पीठ ने मंगलवार को खान की मां नुजहत परवीन की याचिका पर उनकी रिहाई का आदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: