मधुबनी : जिला के 263 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 सितंबर 2020

मधुबनी : जिला के 263 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

sector-officer-training-for-bihar-election-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 23, सितम्बर,  आसन्न बिहार विधान सभा आम चुनाव 2020 के मद्देनजर चुनाव कर्मियो को प्रशिक्षित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  तैयार कर प्रशिक्षण कराया जा रहा है।इसी क्रम में जिला के चयनित 263 सेक्टर पदाधिकारियों को  जिला निर्वाचन की इकाई  VVPAT वेयर हाउस ,मधुबनी के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। कोविड-19 के संक्रमण प्रभाव के कारण सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने हेतु इनका प्रशिक्षण दो शिफ्टो में क्रमशः सुबह 10 बजे से 01 बजे तक एवं अपराहन 03 बजे से 06 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: