बिहार : नीतीश 15 वर्षों की बात करने के बजाए पिछले 5 दिनों की बात करें : यशवंत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

बिहार : नीतीश 15 वर्षों की बात करने के बजाए पिछले 5 दिनों की बात करें : यशवंत

yashwant-sinha-attack-nitish
पटना : प्रदेश में बढ़ती अपराध घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए UDA संयोजक यशवंत सिन्हा ने कहा कि 3-4 सितंबर की दरमियानी रात मुजफ्फरपुर सदर थाने के दिघरा रामपुर में व्यवसाई के घर आधी रात डकैतों ने धावा बोलकर 5 लाख की संपत्ति लूट ली उनकी 17 वर्षीय छोटी बेटी को अगवा कर ले गए सुबह आक्रोशित लोगों ने दिघरा समस्तीपुर मार्ग जाम कर दिया | 5 सितंबर को पटना में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से शराब आने की खबर पर छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया एक ASI को कब्जे में लेकर बुरी तरह पीटा घटना यारपुर पुल के पास सुबह 6:00 बजे हुई ! मुख्यमंत्री जी पिछले 15 वर्षों की बात करने की जगह पिछले 5 दिनों की याद करें।

कोई टिप्पणी नहीं: