मधुबनी : जिले के चार विधान सभा क्षेत्र के मतदान हेतु 9295 कर्मियों को रेंडमाइज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

मधुबनी : जिले के चार विधान सभा क्षेत्र के मतदान हेतु 9295 कर्मियों को रेंडमाइज

rendemization-madhubani
मधुबनी, 19  अक्टूबर, बिहार विधानसभा निर्वाचन- 2020 के तहत मधुबनी जिला अंतर्गत द्वितीय चरण के 04 विधानसभा क्षेत्र(36- मधुबनी,37- राजनगर,38- झंझारपुर एवम् 39- फुलपरास)  में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग एवं संबंधित सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों की उपस्थिति में एनआईसी में डीआईओ के द्वारा रेंडमाइज कर किया गया। जिला के 04 विधान सभा क्षेत्र  कुल 1905 मतदान केन्द्र हेतु  9295  कर्मियों को रेंडमाइज किया गया। कार्मिक कोषांग द्वारा बताया कि द्वितीय चरण के 04 विधानसभा क्षेत्रों में कूल 2098 मतदान दल जिसमें 07महिला मतदान दल भी शामिलहै।साथ ही 647 गश्ती दंडाधिकारी दल का गठन किया गया है। इन सभी का प्रशिक्षण विधानसभा वार दिनांक23.10.2020,28.10.20 एवम् 29.10.20 निर्धारित है।

कोई टिप्पणी नहीं: