जमशेदपुर : बोनस से वंचित रह गए टिमकेन कर्मी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

जमशेदपुर : बोनस से वंचित रह गए टिमकेन कर्मी

no-bonus-in-timken-company

जमशेदपुर ,आर्यावर्त संवाददाता ,28 अक्टूबर
और अंततः बेयरिंग निर्माता कंपनी टिमकेन जमशेदपुर के  कर्मचारी दुर्गा पूजा में  बोनस से वंचित रह ही गए। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि कम से कम दशहरा के पहले तो बोनस उनके बैंक खाते में जमा हो ही जायेगा पर कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी। रविवार तक बोनस की राशि का भुगतान नहीं हो सका था। बोनस की उम्मीद  में कर्मचारियों की दुर्गा पूजा तो फीकी रही पर दीवाली के पहले यदि उन्हें उनके हक़ का बोनस मिल गया तो दीवाली धूम धाम से जरूर मना सकेंगें। इस सम्बन्ध में प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार है ।

कोई टिप्पणी नहीं: