रांची ,लाइव आर्यावर्त संवाददाता ,झारखंड राज्य के पूर्व मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सजल चक्रवर्ती की बैंगलोर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद उनके शव के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ,रांची पहुँचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पहुँचकर सजल चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सजल चक्रवर्ती का निधन प्रशासनिक और सामाजिक दृष्टिकोण से बड़ी क्षति है। इसके पूर्व प्रोजेक्ट भवन सभागार में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ,मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव वरुण एक्का ,झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी सहित प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों ने सजल चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया और दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। 19 मार्च 1956 को रांची में जन्में ,1980 बैच के आई ए एस अधिकारी स्व.सजल चक्रवर्ती सेवानिवृति से पूर्व 30 मई 2014 से 30 दिसंबर 2016 तक झारखंड राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। इसके पूर्व वे संयुक्त बिहार व झारखंड के विभिन्न जिलों में अनुमंडलाधिकारी से उपायुक्त पद पर कार्यरत रहे। मिलनसार व आवरणरहित अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले स्व.सजल चक्रवर्ती का नाम चर्चित चारा घोटाला में भी शामिल था।
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
रांची : सजल को हेमंत ने दी श्रद्धांजलि
Tags
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
Labels:
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें