पटना, । बिहार विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव 03 नवम्बर को है।181, दीघा विधानसभा के सभी 18 प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी शक्ति झोंक दे रहे हैं। आज सुपर शटरडे को महागठबंधन प्रत्याशी कॉ. शशि यादव जी ने अन्य प्रत्याशियों काे रोड शो करके पीछे ढकेल दिया है। महागठबंधन प्रत्याशी कॉ. शशि यादव जी का रोड शो की शुरुआत कुर्जी मोड़ से की गयी। इस रोड शो में राजद,कांग्रेस,सीपीआई माले और सीपीआई के कार्यकर्ता और समर्थक काफी संख्या में थे।पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया भाई धर्मेंद्र और पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर 22 सी के पार्षद प्रतिनिधि पप्पू राय ने महागठबंधन की प्रत्याशी कामरेड शशि यादव ने तन,मन और धन से समर्थन कर रहे हैं। कुर्जी से चलकर आशियाना रोड होते हुए, राजाबाजार, शेखपुरा मोड़, चितकोहरा पुल, गुमटी (गर्दनीबाग), मीठापुर पुल, RJD ऑफिस, इनकम टैक्स, हड़ताली मोड़, पुनाईचक (सचिवालय गेट), राजापुल, मैनपुरा, अंतिम में कुर्जी पहुंचे।शो के दौरान नारा भी बुलंद करते रहे।एनडीए हराओ-बिहार बचाओ! जनता की दावेदारी आगे बढ़ाओ!!न शिक्षा-स्वास्थ्य, न आवास-रोजगार!बदलो सरकार, बदलो बिहार!!एनडीए हराओ-बिहार बचाओ!महागठबंधन को विजयी बनाओ!! बैलेट न. 14 चुनाव चिन्ह झंडा पर तीन तारा को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह करते चल रहे थे।
सोमवार, 2 नवंबर 2020
बिहार : महागठबंधन प्रत्याशी कॉ. शशि यादव जी का रोड शो.
Tags
# बिहार
# बिहार चुनाव
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार चुनाव
Labels:
बिहार,
बिहार चुनाव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें