- घूसखोरी और महंगाई में पिस रही है जनता
- मधुबनी हवाईअड्डा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
मधुबनी, पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई ही महागठबंधन का मूल उद्देश्य है। राज्य में जाति नहीं विकास की राजनीति होगी। जात-पात और नफरत की राजनीति से उपर उठकर प्रदेश के युवा अपना मत डालेंगे। मधुबनी विधानसभा से समीर कुमार महासेठ और बिस्फी से डा. फैयाज अहमद के पक्ष में शुक्रवार को हवाईअड्डा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता सह उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह बात कही। कहा घूसखोरी और महंगाई बढ़ गयी है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को आरएसएस और भाजपा की कठपुतली बताया। उन्होंने गोलबंद होकर चुपचाप वोट करने का आग्रह किया। महंगाई को डायन बताने वालों से पूछा क्या यह महंगाई अब उनकी भौजाई हो गयी है। कहा एकता में ही शक्ति है। उन्हांेने बंद पड़े चीनी मिल को खोलने, वृद्धावस्था पेंशन व सभी संविदा कर्मियों के मानदेय को दोगुना करने और नियोजित शिक्षकों को समान काम के एवज में समान वेतन देने का वादा किया। कृषि ऋण को माफ करने, प्राथमिक विद्यालयों में मैथिली की पढ़ाई करने की बात कही। कहा वे ठेठ बिहारी हैं, डीएनए शुद्ध है। मौके पर मधुबनी विधानसभा के प्रत्याशी समीर कुमार महासेठ और बिस्फी विधानसभा के प्रत्याशी डा. फैयाज अहमद थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा और संचालन सुमन कुमार झा ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें