मधुबनी : 9 मतदान दल कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2020

मधुबनी : 9 मतदान दल कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

fir-on-employee-on-election-duty
मधुबनी,  बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के द्वितीय चरण के मतदान हेतु प्रति नियुक्त मतदान दल कर्मियों में 36-मधुबनी विधानसभा से   योगदान नहीं देने वाले श्री रमेश कुमार पाण्डेय, मो अयूब खान, श्री इंद्रदेव पासवान, श्री इंद्र कुमार राय , 38-झंझारपुर विधानसभा से रोहित कुमार, अनंत कुमार, अर्जुन कुमार तथा 37-  राजनगर विधानसभा संजय कुमार सुमन, नुर मोहम्मद के खिलाफ आर0 पी0 एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ,मधुबनी ने संबंधित विधान सभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को दिया है। इसके अतिरिक्त इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाकर सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा भेजने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान दल कर्मियों को ससमय योगदान एवं पूरी निष्ठा, ईमानदारी से कार्य करने का आवाहन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: