मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर सील, चुनावी को पूर्ण तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

मधुबनी : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर सील, चुनावी को पूर्ण तैयार

madhubani-administration-ready-for-election
मधुबनी (अजय धारी सिंह) 7 नम्बर को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पुर्व भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर को सील कर दिया गया है। जवानों ने बार्डर एरिया में एक साथ फ्लैग मार्च कर विभिन्न ईलाकों में सुरक्षा जाँच भी की। 


भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सील

चुनाव से पुर्व सुरक्षा के मद्देनजर भारत औऱ नेपाल दोनो देश के जवानों का संयुक्त फ्लैग मार्च भी निकाला गया। 72 घंटे पुर्व सील किया गया भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर अब मतगणना के बाद ही दोनो देश के लोगो के लिए खुलेगी। जिसको लेकर मधुबनी के डीएम और एसपी ने संयुक्त पीसी कर बताया कि चुनाव की तैयारी पुरी कर  ली गयी है। डीएम डॉ०नीलेश चंद्र देवड़े ने कहा कि चुनाव के इस चरण में मधुबनी के 6 विधानसभा की सीटों पर मतदान होगा। प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं के लिए ऑल वोमेन बूथ बनाया गया है। जिनकी संख्या प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक बुथ बनाया गया है और अधिक से अधिक 8 और इनकी कुल संख्या 16 है। वहीं मॉडल बूथों की संख्या 35 है। सेक्टर 224 और सुपर जोन की संख्या 16 है। जहाँ पोलिंग पार्टी से लेकर सुरक्षा में भी महिलाओं को लगाया गया है। वही एसपी मधुबनी डॉ० सत्यप्रकाश ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर को 7 तारीख की संध्या 6 बजे तक सील कर दिया गया है। नेपाल के हमारे समकक्ष को भी सूचित किया जा चुका है। चुनाव में पारा मिलेट्री फ़ोर्स के जवानों को लगाया गया है, जगह जगह पर चेक पोस्ट और नाके बनाये गए हैं। साथ ही हमारी SSB के जवान भी कार्यरत हैं। वही एसपी का कहना है कि हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी और सेक्टर की गाड़ियाँ भी गस्ती करती रहेगी। पोलींग पार्टीयों को मतदान केन्द्रों की ओर भेजने की कार्रवाई भी शुरु कर दी गयी है। इसके साथ ही बॉर्डर पर किसी भी प्रकार की अवैध समान, सामग्री या व्यक्ति का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिसके लिए 91 अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट बनाये गए हैं। अभी तक 12 अवैध हथियार और 32 कारतूस बरामद किए गए हैं। 924 शस्त्र का सत्यापन हुवा और 16 शस्त्र का लाइसेंस निरस्त्र किया गया। 24,614 लोगों पर 107 की कार्यवाही हुई। अभी तक कुल 526 लोगो को जेल भेजा गया है।


95 प्रत्याशी के लिए 2711 केंद्र पर 18.78 वोटर

आपको बता दें कि मधुबनी जिले में बिहार विधानसभा की तीसरे दौर के मतदान में 6 विधानसभा हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बिस्फी, बाबूबरही और लौकहा के कुल 95 प्रत्याशी के लिए 18.78 लाख वोटर 2711 मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे। तीसरे चरण में हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में 416 मतदान केंद्रों पर 2,90,640 मतदाता बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 440 मतदान केंद्र पर 29 लाख 2,99,169 मतदाता खजौली विधान सभा क्षेत्र में 433 मतदान केंद्रों पर 3,05,213 मतदाता बावरी विधानसभा क्षेत्र में 447 मतदान केंद्रों पर 3,13,903 मतदाता, बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में 483 मतदान केंद्र पर 3,27,936 मतदाता एवं लौकहा विधानसभा क्षेत्र में 492 मतदान केंद्र पर 3,41,851 मतदाता अपना अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। मधुबनी के सभी 6 विधानसभा में कुल मिलाकर 332 क्रिटिकल केंद्र बनाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: